Legal & Awareness Camp : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उप जेल सक्ती में विधिक एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, अपर सत्र न्यायाधीश रही मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती की अपर सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उप जेल सक्ती में विधिक एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और विचाराधीन बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई.

 



अपर सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे ने कहा कि शरीर एक मंदिर की भांति है, उसे हमेशा स्वच्छ एवं पवित्र रखना चाहिए,
उन्होंने आगे कहा कि शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है और इसे हमेशा साफ रखना चाहिए. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्ती राजेश्वरी सूर्यवंशी ने कहा कि लोगों को ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे हमारा शरीर और विचार दोनों में शुद्धता आए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती की दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका ने दांत एवं मुख रोग संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में धूम्रपान, तंबाकू, गुड़ाखू का अधिक उपयोग होने के कारण अधिकांश लोग मुख रोग से ग्रसित होते हैं. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती द्वारा शिविर लगाकर उप जेल सक्ती में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद भार्गव भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!