मिलिए TV की 5 सबस खूबसूरत और दमदार लेडी विलेन से, जिनसे चाहकर भी दर्शक नहीं कर पाते है नफरत

तो चलिए हम आपको एक-एक करके टीवी इंडस्ट्री किन अभिनेत्रियों से मिलाते हैं और आपको इनके उन सेरिअल्स के बारे में बताते हैं जिनमे इन्हें नेगेटिव रोल्स में देखा गया है…

 



जेनिफर विंगेट

टीवी जगत की बेहद क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने एक्टिंग करियर में कई फेमस सीरियल्स में काम करते हुए घर-घर में अपनी एक अच्छी पहचान बनाई है| हालांकि जेनिफर विंगेट को अपने अधिकतर सीरियल्स में पॉजिटिव रोल्स में ही देखा गया है, लेकिन टीवी शो ‘बेहद’ में निभाऐ गए इनके नेगेटिव रोल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अपने उस किरदार को अभिनेत्री ने काफी बेहतरीन अंदाज में निभाया था|


हिना खान

टीवी जगत की कुछ बेहद खूबसूरत और सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस हिना खान ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ मैं अपने अभिनय से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई थी| पर अगर हाल ही में आऐ टीवी सीरियल ‘ कसौटी जिंदगी की 2’ की बात करें तो, इसमें हिना खान को कमोलिका का किरदार निभाने को मिला था, जहां पर एक लेडी विलेन के रूप में दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद किया था|


इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

अनिता हस्सनंदानी

टीवी पर प्रसारित होने वाले कई बेहतरीन सीरियल्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी ने अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन अभिनय के दम पर घर-घर में अपनी एक तगड़ी पहचान बनाई है| अनीता की बात करें तो, स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर सीरियल यह है मोहब्बतें में इन्होंने शगुन के नेगेटिव रोल को निभाया था, और इन्हें अपने इस किरदार से गजब की लोकप्रियता भी हासिल हुई थी|


इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

अदा खान

कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले बेहद पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन मैं कई एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां देखने को मिली थी, जिनमें एक नाम एक्ट्रेस अदा खान का भी शामिल है, जिन्होंने अपने दमदार लुक्स और एक्सप्रेशन से शेषा का किरदार निभाते हुए, गजब की लोकप्रियता हासिल की थी और एक वक्त तो ये शो की लीड एक्ट्रेस मोनी रॉय से भी अधिक सुर्खियों में नजर आई थी|


सुधा चंद्रन

नागिन टीवी सीरियल के लगभग सभी सीजंस में अभिनेत्री सुधा चंद्रन को नेगेटिव रोल को निभाते हुए भी देखा गया है, और हर सीजन में सुधा चंद्रन अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करती आई हैं| सीरियल के लगभग सभी सीजंस में, एक लेडी विलन के रूप में सुधा चंद्रन ने अपने अभिनय को बखूबी साबित किया है|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!