Student Protest : जांजगीर. छात्राओं के चक्काजाम के बाद स्कूल पहुंचे एसडीएम और डीईओ, छात्राओं को मिला आश्वासन

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक के कोटेतरा गांव के कन्या मिडिल स्कूल की छात्राओं के चक्काजाम के बाद सक्ती एसडीएम और डीइओ, स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ ही अभिभावकों से चर्चा की. अफ़सरों ने नवीन भवन निर्माण का आश्वासन दिया है.

 



दरअसल, कन्या मिडिल स्कूल का पुराना भवन काफी जर्जर हो गया है. छात्राओं और अभिभावकों ने कन्या मिडिल स्कूल के लिए नवीन भवन स्वीकृति के लिए कई बार मांग की और ज्ञापन सौंपा था, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए तख्ती लेकर बाराद्वार-हसौद मार्ग पर दतौद चौक पर चक्काजाम किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इसके बाद सक्ती एसडीएम रेना जमील और डीईओ बीएल खरे, स्कूल पहुंचे. यहां अधिकारियों ने छात्राओं और अभिभावकों से चर्चा की, जहां छात्राएं नवीन भवन के लिए अड़ी थी. बाद में, अफसरों ने आश्वासन दिया कि नवीन भवन स्वीकृत कराया जाएगा. फिलहाल, छात्राएं जहां अभी पढ़ रही हैं, वहीं पढ़ाई करेंगी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!