NDPS ACt : जांजगीर. 300 नग नशीली सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कार भी जब्त, चाम्पा का रहने वाला है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने 300 नग नशीली सिरप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी, चाम्पा का रहने वाला है. पुलिस ने उससे कार भी जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि सक्ती के मेन रोड में पेट्रोल पंप के पास कार में नशिली सिरप भरी हुई है और ग्राहक का इंतजार किया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और कार से 300 नग नशिली सिरप जब्त किया. मामले में पुलिस ने आरोपी अरसद अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!