Ram Van Gaman Path : राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के विकास कार्यों का लोकार्पण 10 अप्रैल को, पर्यटन और संस्कृति सचिव ने शिवरीनारायण में इन कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया, शिवरीनारायण में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 8, 9 और 10 अप्रेल को

जांजगीर चांपा. जिले के शिवरीनारायण में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8, 9 और 10 अप्रैल को किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। पर्यटन और संस्कृति सचिव अन्बलगन पी. ने आज शिवरीनारायण में इन कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया।



छत्तीसगढ़ राज्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के साथ ही गौरवशाली प्राचीन लोक संस्कृति का भी अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल होने के कारण उनकी कर्मभूमि भी है। 14 वर्षों के कठिन वनवास काल में श्रीराम ने अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। माता कौशल्या की जन्म भूमि होने के कारण छत्तीसगढ़ में श्री राम भांजे के रूप में पूजे जाते हैं। छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक धरोहर,परंपराओं और रामायण कालीन अवशेषों को सहेजने और संवारने के उद्देश्य से राज्य में चिन्हांकित 75 स्थलों में से प्रथम चरण में 9 स्थानों पर राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत अधोसंरचना विकास कार्यों, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accused Jail : पुलिस टीम पर देशी पिस्टल से फायरिंग, आरोपी को भेजा गया जेल...

इसी कड़ी में पिछले वर्ष राम नवमी के अवसर पर माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी का लोकार्पण किया गया है। इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर 8,9 और 10 अप्रैल को शिवरीनारायण धाम,विष्णु कांक्षी तीर्थ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के भी प्रतिष्ठित कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। प्रदेश स्तर पर रामायण मंडलियों की मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 7 हज़ार मानस गायकों ने भाग लिया है।

इसमें 25 जिलों के चयनित मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार शिवरीनारायण में 8,9 और 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 10 अप्रैल को विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रूपए विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। 10 अप्रैल को प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता दल की प्रस्तुति माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

देश के प्रसिद्ध पार्श्व गायक,भजन गायक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां-

तीन दिवसीय इस आयोजन में 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला पद्मश्री ममता चंद्राकर,9 अप्रैल को मुंबई की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल,10 अप्रैल को जस गीत सम्राट दिलीप षडंगी, संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के द्वारा राम – शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।

इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने,कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण और कार्यक्रम के सुचारू प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान करने आज छत्तीसगढ़ शासन के सचिव पर्यटन एवं संस्कृति , अन्बलगन पी. शिवरीनारायण पहुंचे।

आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ल, एसपी अभिषेक पल्लव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अनिल कुमार साहू, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विवेक आचार्य,राम वन गमन पर्यटन परिपथ की नोडल अधिकारी अनुराधा दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी सहित
नगर पंचायत सदस्यगण सर्वश्री राजेंद्र यादव ,उपाध्यक्ष शिवशंकर सोनी , निरंजन कश्यप , पिंटू भट्ट , सरस्वती निषाद , एल्डरमैन पूर्णेंद्र तिवारी , ओमप्रकाश सुल्तानिया , जिला पंचायत सीईओ,नगर पंचायत सीईओ, एस डी एम पामगढ़,जिला प्रशासन के अधिकारी गण,नगर पंचायत की अध्यक्ष,नगर पंचायत के सदस्यगण,पार्षद गण,जल संसाधन ,विद्युत ,लोक निर्माण विभाग पर्यटन – संस्कृति विभाग के अधिकारी गण,इवेंट एजेंसी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  संघर्ष सादगी और सामाजिक सरोकार की अमिट पहचान चांपा समाजसेवी स्वर्गीय रोशनलाल ऐरन अग्रवाल की पुण्यतिथि

error: Content is protected !!