RRR, Pushpa & Baahubali Sequel: कब आएंगे आरआरआर, पुष्पा और बाहुबली के सीक्वल? यहां मिलेगी… पूरी जानकारी… विस्तार से पढ़िए

एस एस राजामौली की तीसरी पैन इंडिया फिल्म ‘आरआरआर’ के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद से ही इसके सीक्वल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं फिल्म ‘आरआरआर’ की सक्सेस पार्टी के दौरान लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा ‘आरआरआर 2’ का जीक्र किए जाने के बाद से ही फैंस इसके बारे में और जानने के लिए बेताब हैं। ऐसे में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि साउथ की सुपरहित फिल्मों – आरआरआर, बाहुबली और पुष्पा का अगला सीक्वल कब आ सकता है और इसकी क्या संभावनाएं हैं। पढ़िए…

 



कब तक आ सकती है बाहुबली 3?

साक्षात्कार के दौरान जब बाहुबली के निर्माता से फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि “एस एस राजामौली के मुताबिक बाहुबली में अब भी दुनिया को एक और कहानी बताने की गुंजाइश है। लेकिन अभी हमने बाहुबली 3 पर काम करना शुरू नहीं किया है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। निश्चित रूप से हम बाहुबली के तीसरे भाग पर काम करेंगे, लेकिन अभी इसके बारे में कोई भी तैयारी नहीं की गई है। वहीं एस एस राजामौली की पहली पैन इंडिया फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास इन दिनों ‘सालार’ की शूटिंग में बिजी हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

इसके अलावा प्रभास आदिपुरुष, प्रोजेक्ट K, स्पिरिट और मारुति नेक्स्ट में भी नजर आने वाले हैं। यानी 2025 तक प्रभास ‘बाहुबली 3’ शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। यानी अगले चार सालों तक बाहुबली 3 पर काम शुरू हो पाना नामुमकिन है। ऐसे में बाहुबली के फैंस को तीसरे पार्ट के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

2023 में आएगा पुष्पा का दूसरा पार्ट

पुष्पा के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 करोड़ के क्लब प्रवेश कर रिकॉर्ड बनाया था। अब रिलीज के छह महीने बाद अल्लू अर्जुन और उनकी टीम जुलाई में पुष्पा 2 का पहला शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म साल 2023 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कहां तक पहुंची आरआरआर के सीक्वल की बात
फिल्म ‘आरआरआर’ की सीक्वल की संभावनाओं पर के वी विजयेंद्र प्रसाद का कहना है कि ये सीक्वल जब भी बनेगी, इसकी कहानी ‘आरआरआर’ के पहले भाग से भी भव्य होगी। वहीं एस एस राजामौली का कहना है कि वह राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ आरआरआर के दूसरे भाग पर जरूर काम करेंगे, लेकिन फिलहाल दर्शकों को इसके लिए इंतजार करना होगा।

एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स और जी5 ने आरआरआर के भारतीय स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने बाहुबली फिल्मों के दो सीज़न के प्रीक्वल की भी घोषणा कर दी है, जिसका शीर्षक बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग है। अब खबरें आ रही है कि राजामौली, महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू करने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!