भारत में एंट्री लेगा Samsung का मदहोश करने वाला नया 5G Smartphone; जानिए सेल डेट-कीमत-स्पेसिफिकेशंस सबकुछ

बड़ी टेक कंपनियों में शुमार सैमसंग (Samsung) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 22 अप्रैल को भारत में अपने नवीनतम मिड-रेंज एम-सीरीज़ स्मार्टफोन गैलेक्सी M53 (Samsung Galaxy M53 5G) को लॉन्च करने वाला है। डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यदि आप आगामी सैमसंग गैलेक्सी M53 5G खरीदने में रुचि रखते हैं, तो आज हम यहां आपको गैलेक्सी M53 5G के बारे में अब तक जो कुछ भी जानते हैं वह सब बताएंगे।

 



लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी M53 5G दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। जिसमें 6GB+128GB और 8GB+256GB होने की उम्मीद है। इसके अलावा स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – ग्रीन और ब्लू में लॉन्च होने के लिए बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

सैमसंग गैलेक्सी M53 5G की भारत में संभावित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 24,999 रुपये हो सकती है। डिवाइस के अन्य वैरिएंट में भी आने की उम्मीद है, भारत में टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट की कीमत लगभग 27,999 रुपये हो सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G स्पेसिफिकेशंस
गैलेक्सी M53 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 900 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी M53 5G भी रैम प्लस फीचर के साथ आता है। सैमसंग के मुताबिक, यूजर्स गैलेक्सी एम53 5जी के साथ 16GB तक रैम पा सकते हैं। 8GB रैम मॉडल 8GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट प्रदान करेगा, जबकि 6GB रैम मॉडल 6GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट दे सकता है। इसमें 128 जीबी का बिल्ट-इन स्टोरेज होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद होगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

गैलेक्सी एम53 5जी में फोटोग्राफी के लिए रियर कैमरा सेटअप में 108-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G संभावित सेल डेट
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G पहली सेल के लिए 25 अप्रैल या उससे पहले खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन को Amazon से खरीदा जा सकता है। यह सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!