Sarkari Naukri Indian Army Recruitment 2022; फौजी बनने का सुनहरा मौका: रेजिमेंटल सेंटर में 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, होगी…अच्छी सैलरी पढिए

भारतीय सेना ने बिहार रेजिमेंटल सेंटर (BRC), दानापुर कैंट, पटना, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत कुक, धोबी, नाई, सफाईवाला और बढ़ई जैसे विभिन्न ग्रुप C के पदों (Indian Army Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Indian Army Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Indian Army Recruitment 2022) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.विज्ञापन

 



इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indianarmy.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Indian Army Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_3_2223b.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Indian Army Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 13 मई 2022

Indian Army Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

सफाईवाला – उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए.

रसोइया – उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ  भारतीय खाना पकाने और ट्रेड में प्रोफिशिएंसी होना चाहिए.

धोबी- उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और सैन्य/नागरिक कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में सक्षम होना चाहिए.

नाई – उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और नाई के ट्रेड में कुशल होना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

कारपेंटर – उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होने के साथ बढ़ई के रूप में काम करने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए.

Indian Army Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
सफाईवाला – 18 से 25 वर्ष के बीच (छूट: ओबीसी – 3 वर्ष, एससी – 5 वर्ष और एसटी – 5 वर्ष)

रसोइया – 18 से 25 वर्ष के बीच (छूट: ओबीसी – 3 वर्ष, एससी – 5 वर्ष और एसटी – 5 वर्ष)

धोबी – 18 से 25 वर्ष के बीच (छूट: ओबीसी – 3 वर्ष)

नाई – 18 से 25 वर्ष के बीच (छूट: ओबीसी – 3 वर्ष और एससी – 5 वर्ष)

बढ़ई – 18 से 25 वर्ष के बीच

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!