30 अप्रैल को लगेगा साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण, जानिए कितने समय और कहां दिखेगा भारत में

कोलकाताः solar eclipse visible at these places of India खगोलशास्त्री देबी प्रसाद दुआरी ने कहा है कि 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण और 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन शहर और इसके पड़ोस से दोनों में से कोई भी खगोलीय घटना नहीं दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि शहर में अगला आंशिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को और आंशिक चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा।

 



 

solar eclipse visible at these places of India एमपी बिड़ला तारामंडल के पूर्व निदेशक दुआरी ने कहा कि 30 अप्रैल का आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, प्रशांत और अटलांटिक महासागरों और अंटार्कटिका के अधिकांश भूभाग से देखा जा सकेगा, लेकिन यह दुनिया के इस हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा, ”अर्जेंटीना, उरुग्वे, चिली, बोलीविया या अंटार्कटिका में लोग इस घटना को देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण हमेशा एक स्थान पर शुरू होता है और पृथ्वी के घूमने के कारण दूसरे स्थान पर समाप्त होता है।”

 

उन्होंने कहा कि आंशिक सूर्य ग्रहण शाम छह बज कर लगभग 45 मिनट पर सार्वभौमिक समय से शुरू होगा जो एक मई को रात सवा 12 बजे तक रहेगा। भारत में यह रात दो बज कर करीब 11 मिनट पर शुरू होकर तड़के चार बज कर करीब सात मिनट पर समाप्त होगा। भारत में रात का समय होगा, इसलिये कोई भी इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएगा।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!