कोरोना से मौत का तांडव जारी, इस देश में मरने वालों की संख्या हुई एक लाख पार

corona death case in south africa : दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है। लेकिन, वैज्ञानिकों द्वारा आगामी सर्दियों के मौसम में महामारी की पांचवीं लहर आने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद सरकार लॉकडाउन संबंधी पांबदियों को जल्द समाप्त करने की तैयारी कर रही है।



 

दक्षिण अफ्रीका में संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,00,020 हो गयी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

 

उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा ने दक्षिण अफ्रीकी संसद को बताया कि सरकार कोविड से जुड़ी तमाम पाबंदियां जल्द ही समाप्त करने की योजना बना रही है और देश में अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण नीति पेश करने की कोई योजना नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

error: Content is protected !!