कच्चा बादाम गाने से ज़्यादा पॉपुलर हो रहा है सब्ज़ीवाले का गाना, नींबू पर गाया झकझोरने वाला गाना

सोशल मीडिया (Social Media) पर रोज़ कोई न कोई जबर्दस्त वीडियो वायरल (Funny Viral Video) होता ही रहता है. अभी कुछ महीनों से सोशल मीडिया पुष्पा और कच्चा बादाम (Kachha Badam) के गाने ने धूम मचा कर रखा था. अब सोशल मीडिया पर एक सब्जीवाले का गाना वायरल हो रहा है. इस गाने को सुनने के बाद आप कहेंगे- वाकई में ये शख्स आमलोगों की बात कर रहा है. दरअसल, इन दिनों सब्जियों के दाम बहुत ही ज्यादा बढ़़ गए हैं. खासकर नींबू के. ऐसे में इस सब्जीवाले ने नींबू से जोड़कर एक गाना गाया, जो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सब्जीवाला लोगों को गीत सुना रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सब्जीवाला लोगों को सब्जियों के बारे में पंजाबी भाषा में बोल रहा है. इस शख्स का अंदाज़ बहुत ही ज्यादा अलग और जरा हटके है. उसके गीत के बोल कुछ इस तरह हैं, ‘नींबू कैंदे मैनु हाथ लगाईं ना, मिर्च बोले कुछ दिन मैनु खाईं ना, तेल भी कैंदी टंकी भरवाईं ना, कवे सिलेंड मैंनु आग लगाई ना.’ लोग कर रहे हैं पसंद
वायरल हो रहे सब्जीवाले का ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @ShabnamHashmi नाम के यूजर ने शेयर किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

अभी इस वीडियो को 6 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में चौंकाने वाली बात है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये वीडियो आमलोगों की कहानी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!