Creta, Seltos समेत इन…गाड़ियों की बढ़ेगी मुसीबत, जल्द आ रही है… नई Renault Duster? पढिए इस कार के नये अवतार के बारे…

नई दिल्ली. फ्रांस की कार निर्माता कंपनी जल्द ही Renault जल्द ही अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Duster का न्यू-जनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बारे में जल्द ही फैसला आ सकता है.

 



नई डस्टर SUV सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun को टक्कर देगी. फिलहाल, नई रेनॉल्ट डस्टर मिलने वाले बदलावों के बारे में बात कर रहे हैं, जो हमें देखने को मिलेंगे.

सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म

नई डस्टर को सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल कई मॉडलों को विकसित करने के लिए किया जा सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर आधारित वाहन प्लोर, एक्सल डिजाइन, केबिन स्ट्रक्चर और मैकेनिकल अरेंजमेंट शेयर करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

ग्राहकों की जरूरत की हिसाब से नई डस्टर के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है. दिलचस्प बात यह है कि नया प्लेटफॉर्म नेक्स्ट-जेनरेशन डस्टर को ग्लोबल सेफ्टी और एमिशन स्टैंडर्ड को पूरा करने में मदद करेगा.

बिल्कुल नया डिजाइन

नई डस्टर अपने कुछ डिज़ाइन एलिमेंट को डेसिया बिगस्टर कॉन्सैप्ट के साथ शेयर किया जा सकता है. जिसने कंपनी की फ्यूचर की 7-सीटर एसयूवी का प्रिव्यू किया था. हालांकि, इसमें मौजूदा नई जनरेशन के हेडलैंप सेटअप, फ्रंट ग्रिल, स्पष्ट व्हील आर्च और स्क्वायर ऑफ फेंडर ले जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

एडवांस टेक्नोलॉजी

रेनॉल्ट नेक्स्ट जनरेशन डस्टर को “नए जमाने” तकनीक और फीचर्स से लैस करने की संभावना है. यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को कड़ी टक्कर देगी. इसमें एक पेनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड सीट, ऑटोमैटिग क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल स्थिरता, हिल स्टार्ट असिस्ट और बहुत कुछ ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं.

हाइब्रिड/इलेक्ट्रिक इंजन

नया सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म ऑटोमेकर को इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का उपयोग करने में सक्षम करेगा. हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर में हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है. कंपनी ग्लोबल-स्पेक रेनॉल्ट कैप्चर के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का उपयोग कर सकती है. वर्तमान में Duster में 156bhp, 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलत है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!