Thief : जांजगीर. सूने मकान में चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने घर में रखे रुपये और सामान को चोरी कर लिया है. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.



पुलिस से मुताबिक, मल्दा गांव निवासी लड़की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अप्रैल 2022 को घर में अकेले होने की वजह से शाम को ही अपने घर के दरवाजों और मेन गेट में ताला लगाकर वह अपने मामा के घर मल्दा गांव में ही चली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

जब वह वापस अपने घर 19 अप्रैल 2022 को आई तो देखी कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी में रखे 5 हजार रुपये और सामान की चोरी हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण...

फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और मामले में जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!