क्या होती हैं Sedan, SUV, MPV? जानिए…. कितने तरह की होती हैं कारें…विस्तार से पढ़िए

नई दिल्ली. आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे कि पड़ोसी ने या किसी रिश्तेदार ने एक लंबी कार खरीदी है या उदाहरण के लिए ज्यादा से ज्यादा आप उस गाड़ी का नाम बता देते हैं कि पड़ोसी ने आज टोयोटा की फॉर्च्यूनर खरीदी है। लेकिन, क्या आप उस कार के सेगमेंट के बारे में जानते हैं कि वो सेडान, एसयूवी या किस टाइप की व्हीकल है। अगर नहीं, तो यहां जान लीजिए, क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कारों के कई ऐसे सेगमेंट, जिन्हें आपने कहीं न कहीं जरूर सुना होगा, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी।

 



तो आइए कारों के ऐसे 10 सेगमेंट के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

कारों के 10 सेगमेंट

1- मिनी कार

2- कॉम्‍पैक्‍ट कार

3- हैचबैक कार
4- सेडान कार

5- लक्‍जरी कार

6- यूटिलिटी वाहन
7- मल्‍टी यूटिलिटी वीकल/मल्‍टी परपस वीकल
8- एसयूवी
9- कन्‍वर्टिबल
10- स्‍पोर्ट्स कार

मल्‍टी परपस व्हीकल्स (multi purpose vehicles)

उदाहरण के लिए मारुति ओमनी, टाटा ऐस मैजिक, मारुति इको एक मल्टी परपस व्हीकल्स हैं। मल्‍टी परपस व्हीकल्स का मतलब कार के आकार से होता है। ऐसी कार जिसमें इंजन, पैसेंजर और लगेज एक ही बॉक्‍स में आ जाएं।

हैचबैक कार (hatchback car)

हैचबैक कारें वो कारें होती हैं, जिन कारों में इंजन को अलग कैबिन में रखा जाता है। उदाहरण के लिए मारुति 800, अल्‍टो 800, अल्‍टो के10, सैंट्रो, आई10, मारुति ए स्‍टार और स्विफ्ट हैचबैक कारें हैं। इन कारों के आगे बोनट होता है। हालांकि, इन कारों में पैसेंजर एरिया और लगेज एरिया एक साथ होता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सेडान कारें (Sedan car)

सेडान कारें वो कारें होती हैं, जिनमें इंजन एरिया, पैसेंजर एरिया और लगेज एरिया अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए मारुति SX4, फोर्ड फिएस्‍टा, स्विफ्ट डिजायर, इंडिगो ईसीएस ये सेडान कारें हैं।

एसयूवी (SUV)

ये गाड़ियां लंबी होती हैं और इनके टायर्स भी बड़े होते हैं। इसमें ज्‍यादा यात्री बैठ सकते हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्‍यादा होता है। इसमें भी इंजन एरिया अलग होता है, लेकिन पैसेंजर तथा लगेज एरिया एक साथ होता है। उदाहरण के लिए होंडा सीआरवी, टाटा सफारी, पजेरो, फॉर्च्यूनर, एंडेवर एसयूवी गाड़ियों में आती हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!