शैलेश लोढ़ा के बाद अब ये एक्ट्रेस छोड़ेंगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’! जानकर फैन्स को लग सकता है झटका पढ़िए

कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पॉपुलर शो में से एक है। इस शो को हर वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन बीते ​कुछ दिनों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ग्रहण लगा हुआ है। दरअसल शो के किरदार एक के बाद एक इस सीरियल को अलविदा कह रहे हैं।

 



बता दें कि हाल में ही शो के तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा ने सीरियल को बाय-बाय कर ही दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एक और एक्ट्रेस अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कहने वालीं है।

मुनमुन दत्ता कहेंगी शो को अलविदा?

Munmun Dutta Left TMKOC मिली जानकारी के अनुसार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के भी शो छोड़ने के आसार बन रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने का मतलब है कि मुनमुन इस शो को अलविदा कह सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बबीता जी पर फिदा हैं जेठा लाल

सिर्फ एक शो की बदौलत मुनमुन दत्ता आज घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। लोग उन्हें मुनमुन दत्ता कम बल्कि बबीता जी के नाम से ज्यादा जानते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी की हर अदा पर जेठालाल फिदा है लेकिन मुनमुन दत्ता की अदाओं के लाखों दीवाने हैं। अगर मुनमुन इस शो का हिस्सा बनती हैं तो यकीनन जनता का भी खूब मनोरंजन होने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है मुनमुन दत्ता

34 साल की मुनमुन दत्ता ने अभी शादी नहीं की है और वो फिलहाल अपनी लाइफ को काफी इन्जॉय कर रही हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले भी वो कुछ सीरियल्स में नजर आई थीं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी इसी शो से मिली।

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने खूबसूरत वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!