दूसरी बार दुल्हन बनेंगी राखी सावंत, नए बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से कर ली सगाई

नई दिल्ली. पति रितेश से अलग होने के बाद अब आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में खुद स्वीकार किया कि आदिल उनके बॉयफ्रेंड हैं। अब खबर आई है कि राखी ने आदिल खान से सगाई कर ली है। खुद राखी ने ही इस बात की जानकारी एक बातचीत के दौरान दी है। अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने कहा ‘वह मेरा प्यार है और यह कोई पब्लिसिटी नहीं है’।

 



सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो राखी कहती हैं, ‘ये कोई पब्लिसिटी नहीं है और वो मेरे प्यार है’। इसके बाद वह कैमरे के सामने अपनी रिंग दिखाती हैं। वह आगे कहती हैं, ‘मैं किसी को नहीं बताना चाह रही थी, लेकिन अब बता रही हूं’

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

रितेश संग टूट गई पहली शादी

हालांकि, राखी सावंत ने बातचीत के दौरान सगाई और बॉयफ्रेंड का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी इस बात का इशारा तो नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की तरफ जा रहा है। मालूम हो कि राखी सावंत ने ‘बिग बॉस 15’ में पति रितेश को सबसे इंट्रोड्यूस करवाया था।

हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। ‘बिग बॉस 15’ से बाहर आने के बाद राखी सावंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह और रितेश अब साथ नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बॉयफ्रेंड के घर में हुआ हंगामा

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि रितेश से अलग होने के बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और इससे बाहर आने में आदिल ने उनकी मदद की। राखी ने बताया कि आदिल ने ही उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि, आदिल का परिवार उनके इस रिश्ते के खिलाफ है।

राखी ने बताया कि जब आदिल के परिवार को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो जमकर हंगामा हुआ था। उनके परिवार को मेरे कपड़े पहनने का तरीका पसंद नहीं है। लेकिन मैं उनके लिए खुद को बदलने के लिए तैयार हूं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!