ईद पार्टी के बाद जबरदस्ती सलमान को गाड़ी तक खींच कर ले आईं शहनाज, बोलीं ‘मुझे छोड़ो’ तो एक्टर का जवाब सुन हैरान रह गए लोग

नई दिल्ली: देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड सितारों में भी ईद की खुशी देखने को मिली. कई सितारों ने तो अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन सलमान खान की ईद पार्टी चर्चा का विषय बनी रही. इस दौरान कई सितारों को सलमान के घर के बाहर स्पॉट किया गया. ये सभी सितारे सलमान खान के घर ईद का जश्न मनाने पहुंचे थे. करिश्मा कपूर, कंगना रनौत जैसे सेलेब्स सलमान की ईद पार्टी में पहुंचे थे. वहीं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को भी पार्टी में स्पॉट किया गया.



 

शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में शहनाज का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक्टर से उन्हें गाड़ी तक छोड़ने की जिद्द करती नजर आ रही हैं. वहीं सलमान ने भी उनकी जिद्द को पूरा किया और उन्हें गाड़ी तक छोड़ने आए. वीडियो में आप सलमान को कहते हुए देख सकते हैं, “जाओ पंजाब की कैटरीना कैफ”. जिसके बाद शहनाज उन्हें खींचकर अपनी गाड़ी तक ले जाती हैं और लोगों से कहती हैं, “आपको पता है सलमान सर मुझे छोड़ने आ रहे हैं”. इसके बाद सलमान शहनाज को कहते हैं कि, “लेकिन गलत गाड़ी में बैठ रही हो”. फिर शहनाज सलमान के गाल पर हाथ फेरती हैं और गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है, “सलमान शहनाज को बहुत अडोर करते हैं”. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, “शहनाज बिलकुल अपने रूप में”. तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, “बाकी बिग बॉस कंटेस्टेंट की तो जल गई होगी”.

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!