ट्रूकॉलर जैसी कंपनियों को बड़ा झटका, सरकार की तरफ से हो रही नए फीचर की व्यवस्था

नई दिल्ली: अक्सर जब किसी अनजान नंबर से कॉल आता है तो हम कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाते है कि ये कौन है? कई बार हम अनजान नंबर से आये कॉल रिसीव नहीं करते। तो अब जल्द ही इस दिक्कत से छुटकारा मिलने वाला है।अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब कोई आपको कॉल करेगा तो उसका नाम आपके मोबाइल के स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके साथ ही उसका नाम भी दस्तावेज के आधार पर दिखाई देगा। इस नए फीचर को लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी है। दरअसल, टेलीकॉम क्षेत्र के नियामक ट्राई (TRAI) ने इस दिशा में पहल की है। बता दें सरकार की तरफ से इस व्यवस्था के बाद ट्रूकॉलर जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा, जो कुछ ऐसी ही सुविधा देती हैं।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

KYC आधारित नाम पर होगी चर्चा रिपोर्ट्स के अनुसार ट्राई की ओर से जल्द ही एक ऐसा तंत्र तैयार करने पर विचार-विमर्श होने वाला है, जिसमें कॉल करने वालों का KYC आधारित नाम मोबाईल की ‘स्क्रीन’ पर आ जाएगा। इस फीचर को लेकर दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ट्राई को विचार-विमर्श कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। आने वाले 2 महीनों में इस फीचर को तैयार करने के लिए चर्चा शुरू हो सकती है।

 

पहले से ही काम शुरू करने वाला था TRAI

TRAI के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘‘हमें अभी केवल संदर्भ मिला है और हम जल्द ही इस पर काम शुरू कर देंगे। जब कोई कॉल करेगा तो उसका केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) आधारित नाम मोबाईल की स्क्रीन पर आएगा।’’ बता दें TRAI इस फीचर पर पहले से ही काम शुरू करने का विचार कर रहा था।
जिसके बाद अब दूरसंचार विभाग से मिली विशेष सलाह के बाद इसपर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा KYC वाला नाम

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

Latest Mobile Feature : TRAI के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘‘यह तंत्र दूरसंचार विभाग के मानदंडों के अनुसार दूरसंचार कंपनियों की तरफ से किए गए केवाईसी के अनुरुप कॉल करने वालों का नाम मोबाईल की स्क्रीन पर नाम दर्शाने में सक्षम होगा।’’

 

बता दें TRAI और DOT के इस विचार-विमर्श के बाद ऐसे एप्स जो इस तरह काम करते हैं उनको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस फीचर से खास तौर पर ट्रूकॉलर को ज्यादा नुकसान होगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!