चारधाम यात्रा : 24 घंटे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, अबतक 56 लोगों ने गंवाई जान..

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 3 मई से चार धाम यात्रा को हरी झंडी दी है। इस दौरान लाखों की संख्या में यात्री भगवान के दर्शन करने पहंच रहे हैं। एक बार फिर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दुखद खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 7 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है वहीं अबतक कुल 56 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

 



 

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से श्रद्धालुओं की रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धालुओं की मौत का प्रमुख कारण यात्रा मार्ग में ऑक्सीजन की कमी को बताया है। इसके साथ ही दर्शनार्थियों की मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट संबंधी बीमारियां, पहाड़ी पर चढ़ने संबंधी बीमारियां भी बताई जा रही हैं।कल (शुक्रवार) को सात तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। इन तीर्थ यात्रियों की मौत दिल की धड़कन (Heart Attack) से हुई है। बता दें चार धाम यात्रा की शुरुआती दिनों से 56 लोगों में से 54 लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से ही हुई है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

केदारनाथ में 23 यात्रियों की मौत
Chardham Yatra : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौटने के दौरान 2 यात्रियों को अचानक सांस लेने से दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स में उन्हें मृत घोषित कर दिए। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा के दौरान भी दो यात्रियों का दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा के दौरान अबतक कुल 23 यात्रियों की मौत हो गई है जिसमें 22 लोगों को दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इसके अलावा ऋषिकेश में विभिन्न प्रांतों से आए तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वहीं गुरुवार की देर रात यात्रा कर लौट रही एक महिला बस के पास बेहोश पड़ी मिली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!