Big News Janjgir : ट्रक के डीजल टैंक के पास वेल्डिंग करते लगी भीषण आग, ट्रक जला, जान बचाकर भागे ड्राइवर और वेल्डर, लापरवाही उजागर

जांजगीर-बलौदा. बलौदा में ट्रक के डीजल टैंक के पास वेल्डिंग करते आग लग गई और ट्रक जलकर खाक हो गया. आगजनी के बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब ट्रक जल गया था. दमकल पहुंचने के कुछ देर बाद आग पर काबू पाया जा सका. यहां पहियों के जलने से कई बार ब्लास्ट भी हुआ. ट्रक में आग लगने के बाद वेल्डर और ट्रक ड्राइवर अपनी जान बचाकर भागे.



इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

इस तरह एक बड़ी घटना टल गई. हालांकि, ट्रक ड्राइवर और वेल्डर, दोनों की लापरवाही सामने आई है कि डीजल से भरे टैंक के पास वेल्डिंग की जा रही थी, जबकि होना यह था कि डीजल टैंक के खाली होने पर ही वेल्डिंग कराना था.

दरअसल, बलौदा कोलवाशरी से ट्रक कोयला लेकर जाता है और गतौरा में छोड़ता है. यह गाड़ी गतौरा से वापस आई थी और इस बीच ड्राइवर ने लापरवाही दिखाई, फिर डीजल टैंक के पास को वेल्डिंग करा रहा था, जिसे ट्रक में आग लग गई और ट्रक पूरी तरह जल गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिवरीनारायण और खरौद में जल आवर्धन योजना का किया निरीक्षण, खरौद में जल आवर्धन योजना में धीमी प्रगति, कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार...

error: Content is protected !!