पटवारी पदों में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

भोपाल: मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी करने का ये सुनहरा मौका है। दरअसल मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एमपी पटवारी भर्ती के लिए कुल 5304 पदों पर नियुक्त के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए 12वीं या स्नातक (ग्रेजुएट) कर चुके हैं और नौकरी की खोज में हैं तो आप एमपी पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। चलिए है आपको इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हैं।

 



 

शैक्षणिक योग्यता:

एमपी पटवारी में आवेदन के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं, Graduation, Diploma पास होना या इस के समक्ष डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अगर आपने सीपीसीटी परीक्षा को मंजूरी नहीं दी है वे भी आवेदन कर सकते है, लेकिन चयन के बाद 2 साल की अवधि में इसे पूरा करना होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

आयु सीमा:-

उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के अंदर होना चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी, अनारक्षित पुरुष एवं महिला, सरकार या स्वायत्त संस्थान के पुरुष और महिला, सरकार या स्वायत्त संस्थान के आरक्षित श्रेणी के पुरुष और महिला और शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु में 5 साल की छूट मिलेगी। लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन करना होगा और इसके बाद साक्षात्कार (Interview) के लिए उपस्थित होना जरुरी होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

आवेदन की फीस:-

जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ़ीस:- Rs.520

एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए:- Rs.320

 

आवश्यक दस्तावेज:-

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

जाती प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

निवास प्रमाण पत्र

जन्म तिथि प्रमाण पत्र

रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

बता दें पटवारी की वैकेंसी अगस्त और सितंबर 2022 के बीच आएगी। MP पटवारी फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!