चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने निवास जमगहन गांव में ग्रामीणों के साथ मजदूर दिवस पर खाया बोरे बासी

जांजगीर-चाम्पा. मजदूर दिवस के मौके पर श्रम वीरों के सम्मान में आज चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव अपने निवास जमगहन गांव में ग्रामीणों, अपने कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया।

 



यहां विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के मजदूरों के सम्मान के लिए एवं परंपरा संस्कृति को बनाए रखने के लिए क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया गया. सामूहिक रूप से बोरे बासी खाने का मजा भी अलग रहा और सभी ने उत्साह से बोरे बासी के स्वाद का आनन्द लिया.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दूसरी ओर किसान और मजदूर वर्ग के लोगों का कहना है कि यह उनके रूटीन का भोजन है. अभी गर्मी में सुबह या दोपहर में रोज नमक के साथ बोरे बासी ‍खाना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर या मिर्च चटनी और प्याज के साथ बोरे बासी का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे, मछुआ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृंदालाल धीवर, प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुरुषोत्तम साहू, अयोध्या भारद्वाज उपस्थित थे.

error: Content is protected !!