छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और समूह से जुड़ी….महिलाओं के बैंक खातों में अट्ठारह सौ करोड़ रूपये से….अधिक की राशि ट्रांसफर की

मुख्यमंत्री-राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य के छब्बीस लाख अड़सठ हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और समूह से जुड़ी महिलाओं के बैंक खातों में अट्ठारह सौ करोड़ रूपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार करते हुए इसमें खरीफ की प्रमुख फसलों, उद्यानिकी फसलों और कोदो, कुटकी, रागी सहित वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत इस वर्ष प्रथम किश्त के रूप में करीब सत्रह सौ बीस करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है। इस साल राज्य के किसानों को लगभग छह हजार नौ सौ करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!