कांग्रेस डिजिटल सदस्यता : चीफ इनरोलर इंजी. रवि पांडेय ने 43068 सदस्य बनाए, प्रदेश में रहे अव्वल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी

जांजगीर-चाम्पा. डिजिटल सदस्यता अभियान में 43068 सदस्य जोड़ पूरे प्रदेश में चीफ इनरोलर के रूप में प्रथम आने पर राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय को मुंह मीठा कराकर बधाई दी.

 



इंजी. पाण्डेय ने अपने बनाये हुए डिजिटल सदस्यो को सदस्यता शुल्क 2,15,340/- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा कराया। ज्ञात हो कि भाठापारा के सुनील माहेश्वरी लगभग 38000 सदस्य बनाकर दूसरा और महासमुंद के विधायक संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर 35000 सदस्य बनाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनकी मेहनत की तारीफ की और भविष्य में पार्टी मे अन्य जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने कहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

मुलाकात के वक्त प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी अमरजीत चावला और प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव परमजीत सलुजा भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!