Janjgir Action : 1 चेन माउंटेन समेत 20 वाहनों पर कार्रवाई, खनिज का अवैध परिवहन, उत्खनन करते वाहन पकड़ाए, 9 ईंट भट्ठे भी सील किया

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज विभाग की टीम ने खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन समेत 19 वाहनों को जब्त किया है और खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया है. साथ ही, 9 ईंट भट्ठों को भी सील किया गया है.

 



खनिज विभाग की टीम ने जांजगीर, पंतोरा, बम्हनीडीह, बलौदा, सक्ती और बाराद्वार क्षेत्र में कार्रवाई की है. इस तरह विभाग की कार्रवाई से खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है. सहायक खनि अधिकारी आरके सोनी का कहना है कि जहां शिकायत मिल रही है, वहां कार्रवाई की जा रही है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!