Farmer School : किसान स्कूल का विस अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ, कहा, ‘नवाचार के लिए देश भर में बनी बहेराडीह गांव की पहचान’, किसान स्कूल मील का पत्थर साबित होगा, किसानों को मिलेगी 18 विषयों की जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में किसानों के द्वारा बनाए गए किसान स्कूल का शुभारम्भ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने किया. इस दौरान कोरबा सांसद ज्योत्सना महन्त भी मौजूद थीं.

 



जैविक ग्राम बहेराडीह की पहचान आज छग ही नहीं, बल्कि देश भर में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने को लेकर बन गई है. नवाचारी किसान दीनदयाल यादव ने अन्य किसानों के साथ मिलकर किसान स्कूल बनाया है, जहां कृषि सम्बन्धी 18 विषयों की जानकारी दी जाएगी और यहां उम्र, शिक्षा की कोई बाध्यता नहीं है. कृषकों का दावा है कि ऐसा किसान स्कूल, फिलहाल देश भर में नहीं है, जहां विलुप्त कृषि सामग्री को भी संग्रहित कर धरोहर के रूप में रखे गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

यहां विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने कहा कि किसानों ने अच्छी पहल की है. किसानों के द्वारा दूसरे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए यह कोशिश शुरू की, जिसे किसान स्कूल के मूर्त रूप दिया गया है, यह काबिले तारीफ है.

बहेराडीह गांव में किसान स्कूल बनाने वाले प्रगतिशील कृषक दीनदयाल यादव का कहना है कि किसान स्कूल में 18 विषयों की जानकारी दी जाएगी, वहीं प्रैक्टिकल के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं, जहां किसानों को कृषि और नई तकनीक से अवगत कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

इस मौके पर चाम्पा नपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव, जांजगीर-नैला नपा के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!