जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों का कमाल, डोंगरगढ़ वूशु प्रतियोगिता में जीता ‘ओवरऑल चैंपियन’ का खिताब

जांजगीर-चाम्पा. डोंगरगढ़ में 20 से 24 मई तक आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जिले के सिवनी ग्राम के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। ताउलु ग्रुप इवेंट के जूनियर और सीनियर, दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

 



इस बार प्रतियोगिता में पूरे जिले से कुल 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें मलय धीवर, रियांश देवांगन, गरिमा पाण्डेय, दीप्ति महंत, गुंजन श्रीवास, यशस्वी पाण्डेय, कुनाल राठौर, ममता देवांगन, शुभम जायसवाल, काव्या श्रीवाश, देव महंत, पूनम महंत, दीपाली सिदार, रितिका सिंह, गुलाब यादव, प्रीतम महंत, केशव बरेठ, रूपेश यादव, कामना गोस्वामी, जय दुबे, भूमिका देवांगन, शिवा बरेठ, भूमी देवांगन, श्रुति सोनी ग्राम सिवनी से हैं, तथा लौकिक लदेर, सीनू , प्रतीक कैवर्त, कबीर साहू, अंश कंवर, दिव्यांशिका पाल, मृदु जांगड़े, लक्ष्य लदेर, हर्षित पाल, निधि रात्रे, कविता खूंटे, अनुष्का बंजारे, जयदीप महिलांगे जांजगीर से हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

इसी प्रतियोगिता में हमारे गाँव के फाइटर्स ने प्रतियोगिता में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस बेमिसाल प्रदर्शन की बदौलत कुल 28 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रदेश में सर्वाधिक मेडल जीतकर जांजगीर-चांपा जिले ने ‘ओवरऑल स्टेट चैंपियन’ की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है।

बताते चले कि सिवनी ग्राम में वूशु प्रशिक्षण शासकीय हाई स्कूल सिवनी में नियमित रूप से प्रातः आयोजित की जाती है। बिना आवश्यक संसाधनों को ही खिलाड़ी खुले मैदान में अटल अभ्यास करके अपनी परिश्रम और अनुशासन की बलबूते पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला वूशु एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाब चंद यादव और अध्यक्ष प्रीतम दास महंत ने बताया कि यदि बच्चों को सही व्यवस्था ओर इक्विपमेंट के साथ प्रशिक्षण दिया जाए तो इससे बेहतर प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला जांजगीर–चांपा वूशु एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाब चंद यादव अध्यक्ष प्रीतम दास महंत, सचिव ममता देवांगन और व्यवस्थापक गायत्री पाण्डेय तथा अविनाश मांझी ने संघ के खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!