Gold Price: सोने ने तोड़ा….ग्राहकों का दिल लेकिन चांदी ने कर दिया….मन खुश! जानें नई कीमतें

नई दिल्ली. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोना 241 रुपये की तेजी के साथ 50,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह रुपये में तेज गिरावट के कारण हुआ है।

 



पिछले कारोबार में सोना 50,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इसके विपरीत चांदी 729 रुपये की गिरावट के साथ 60,158 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 60,887 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 77.40 (अनंतिम) पर बंद हुआ।वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,851 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, “कोमेक्स में गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट 1,851 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।”

बुधवार को क्या थीं सोने और चांदी की कीमतें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, 11 मई (बुधवार) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 231 रुपये सस्ता हुआ था।

इसके अलावा चांदी 287 रुपये सस्ती हुई थी। यह तब हुआ था, जब बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 77.25 पर बंद हुआ था लेकिन गुरुवार को रुपये के कमजोर होने पर सोना महंगा हो गया।

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे कमजोर हुआ और 77.40 (अनंतिम) पर बंद हो गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि कमजोर घरेलू इक्विटी, विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में तेजी और लगातार विदेशी फंड के बहिर्वाह से रुपये पर असर पड़ा है। दिन के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने ऑल-टाइम इंट्रा-डे लो लेवल पर भी पहुंचा, जो 77.63 था।

गुरुवार को इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 77.52 पर खुला था और दिन के कारोबार में 77.36 से 77.63 के दायरे में कारोबार करता रहा। इसके बाद अंत में अपने पिछले बंद के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 77.40 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.25 पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!