Gold Price Weekly: हफ्ते भर में 1000 से…ज्यादा नीचे गिरा सोना, जानिए आज कितना है भाव

सोने के भाव में बीते एक हफ्ते में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। 9 मई को हफ्ते की शुरुआत से ही 24 कैरेट सोने का भाव गिर रहा है, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 9 मई को सोने का बंद भाव 51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 10 मई को मामूली सुधरा, लेकिन उसके बाद लगातार गिरता गया।

10 मई 2022 को सोने का बंद भाव 51,496 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो 11 मई को गिरकर 51,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं 12 मई को ये और गिरकर 51,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

एक दिन 650 रुपये टूटा भाव

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Gold Price Weekly: बीते पूरे हफ्ते में सोने के भाव में सबसे ज्यादा गिरावट सिर्फ एक दिन में 13 मई 2022 को दर्ज की गई, 12 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 51,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन 13 मई को इसका बंद भाव 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस तरह महज एक दिन में सोने का भाव 653 रुपये गिर गया।

एक हफ्ते में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट

अगर सिर्फ 9 मई से 13 मई के बीच ही सोने के बंद भाव को देखा जाए, तो हफ्ते भर में ही इसकी कीमत में 1,014 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अगर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 मई के भाव से तुलना करें तो ये गिरावट और ज्यादा बढ़ी है। 6 मई को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 51,692 रुपये प्रति 10 ग्राम था, 13 मई के भाव से तुलना करने पर सोने के भाव में 1,227 रुपये की गिरावट आ चु

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

शेयर बाजार में आयी गिरावट

निवेशकों के लिए शेयर बाजार में भी बीता सप्ताह मायूसी भरा रहा, शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 136.69 अंक (0.26 फीसदी) गिरकर 52,793.62 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 25.85 अंक के नुकसान के साथ 15,782.15 अंक पर बंद हुआ। जबकि हफ्ते के दौरान निफ्टी 2.32 फीसदी और सेंसेक्स करीब 1,500 अंक टूटा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!