IPL 2022: मैच के बाद MS Dhoni ने किया बड़ा खुलासा, बताया Ravindra Jadeja ने क्यों छोड़ी CSK की कप्तानी?

MS Dhoni On Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी दोबारा मिलने के बाद जीत के साथ आगाज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि उन्होंने कुछ अलग नहीं किया, क्योंकि कप्तान बदलने से बदलाव जरूरी नहीं होते. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रनों से हरा दिया. मैच के बाद धोनी ने रवींद्र जडेजा के ऊपर बड़ा बयान दिया.

 



 

धोनी ने दिया ये बयान
मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा, ‘हमारा स्कोर अच्छा था और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. खासकर सातवें से 14वें ओवर्स के बीच स्पिनर्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा था, जो जीत की कुंजी साबित हुआ.’ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के कप्तानी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जडेजा को पिछले सत्र में ही पता था कि वह इस सत्र में कप्तान होगा. पहले दो मैचों में मैंने उसकी मदद भी की, लेकिन बाद में उसे कप्तान के तौर पर फैसले लेने को कहा. मैंने उससे कहा कि अब वह कप्तान है और उसे फैसले लेने होंगे और उनकी जिम्मेदारी भी.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

जडेजा के खेल पर पड़ रहा था बुरा असर
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा ‘कप्तान बनने के बाद अपेक्षाएं बहुत बढ जाती हैं, जिससे खिलाड़ी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है. यही उसके साथ हुआ. उसकी तैयारी पर असर पड़ा. बल्ले और गेंद से वह पहले की तरह खेल नहीं पा रहा था.’ धोनी ने आगे कहा कि अगर आप कप्‍तानी छोड़ देते हो और बल्‍लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग में अपना सर्वश्रेष्‍ठ देते हो तो वो मेरे लिए अच्‍छा है. हम एक अच्‍छे फील्‍डर को मिस कर रहे हैं. मिड विकेट पर एक अच्छे फील्‍डर की कमी टीम को खल रही है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

विलियमसन ने टीम को दी ये सलाह
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा कि उनकी टीम को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करना सीखना होगा. विलियमसन ने कहा, ‘200 रन का लक्ष्य हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमें विषम हालात में अच्छा खेलना सीखना होगा.’ चेन्नई ने दो विकेट पर 202 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद टीम 13 रन पीछे रह गई.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!