Janjgir Action : हफ्ते भर में अवैध परिवहन और उत्खनन करने वाले वाले 27 वाहनों पर कार्रवाई, 2 मिट्टी उत्खनन के प्रकरण बने, 9 ईंट भट्ठे सील

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध परिवहन और उत्खनन करने वाले वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. हफ्ते भर में 27 वाहनों पर कार्रवाई की है, वहीं 2 मिट्टी खोदाई के प्रकरण बनाए गए हैं और 9 ईंट भट्ठे को सील किया है.



इस तरह 6 लाख 24 हजार का जुर्माना भी किया गया है. खनिज विभाग की कार्रवाई से अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों में हड़कंप है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

प्रभारी जिला खनि अधिकारी आरके सोनी ने बताया कि जहां से शिकायत मिल रही है, वहां जाकर टीम कार्रवाई कर रही है और आगे भी जिले में कार्रवाई जारी रहेगी.

error: Content is protected !!