Janjgir Lady Arrest : 2 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार चौकी की पुलिस ने 2 लीटर महुआ शराब के साथ हरदी गांव की महिला को गिरफ्तार किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, टीम देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हरदी गांव निवासी गोमती यादव, अपने घर के सामने महुआ शराब की बिक्री कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी. यहां आरोपी महिला गोमती यादव को पकड़ा और उसके पास से 2 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) अ के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!