Janjgir Thief Arrest : राशन दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के मलदा गांव की राशन दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं मामले का दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि 26 मई की रात राशन दुकान से चावल और शक्कर की चोरी हुई थी. चोरी करते दुकानदार ने 2 युवकों को देखा था, उसमें से एक युवक राजेश यादव को पहचान लिया था. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आज एक आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा युवक सुराजी कश्यप फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!