Janjgir News : शिक्षक की बाइक हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ बदमाश, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. चोरी का यह पूरा मामला सीसी टीवी में कैद हुआ है.



सिटी कोतवाली क्षेत्र के लिंक रोड निवासी संजय अग्रवाल ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के बाहर बाइक CG 11 AJ 6250 को खड़ी करके सोने चला गया. दूसरे दिन अपने परिचित के घर जाने के लिए बाइक लेने गया तो देखा कि चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

संजय अग्रवाल ने आसपास की खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ नहीं चला. इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट संजय अग्रवाल सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!