Janjgir Police Action : रेलवे साईडिंग से चोरी हुए ट्रेलर को किया गया जब्त, ट्रेलर की चोरी करने वालों की तलाश कर रही पुलिस, चोरी करने के बाद ऐसी चालाकी की… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. दिनांक 27.05.2022 को चालक लक्ष्मीप्रसाद रजक उम्र 45 वर्ष निवासी बनारी नेे चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.22 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 ए.आर. 7277 को महाबीर कोलवासरी साईडिंग कन्हाईबंद बाहर पार्किंग में खड़ी कर चाबी एवं पर्ची सुपरवाईजर को देकर छुट्टी पर चला गया था।

 



दिनांक 26.05.2022 को सबेरे दूसरे ड्रायवर ने आकर देखा तो गाड़ी निर्धारित स्थान पर खड़ी नहीं होने से अपने सुपरवाईजर को बताया एवं गाड़ी के संबंध में चालक को सूचना देने पर आकर देखा तो गाड़ी नहीं थी। आसपास तलाश करने पर गाड़ी नहीं मिली।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी नैला थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक अप. 346/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं ट्रेलर के संबंध में पता तलाश की जा रही थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

प्रकरण के आरोपी एवं चोरी हुये ट्रेलर के संबंध में विशेष टीम बनाकर पता तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस पार्टी को राजनांदगांव रवाना किया गया जहाॅ से उक्त ट्रेलर को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

आरोपी गिरफ्तारी की डर से ट्रेलर को छोड़कर भाग गया । आरोपी द्वारा ट्रेलर के नंबर प्लेट के ऊपर किसी अन्य वाहन का नंबर प्लेट सीजी 15 ए.सी. 4645 लगाकर चला रहा था, जिसे वह बेचने का प्रयास कर रहा था। ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 ए.आर. 7277 को राजनांदगांव से जप्त कर चौकी नैला लाया गया। जप्त ट्रेलर की अनुमानित कीमत लगभग 18,00,000 रुपये है। प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!