Janjgir : 10 वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट में जगह बनाने वाली छात्रा दीपाली को प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पांडेय ने तोहफे में दिया एंड्रॉयड मोबाइल, कहा, ‘यदि लक्ष्य अटल हो तो परिस्थितियां आड़े नहीं आती, दीपाली ने साबित किया’

जांजगीर-चाम्पा. “अभावग्रस्त परिस्थितियों के बावजूद मजदूर की एक बेटी ने 10 वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य अटल हो तो परिस्थितियां आड़े नहीं आती.”



उक्त बातें दीपाली सूर्यवंशी को बधाई देने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही. ज्ञात हो कि नैला दर्रीपारा निवासी दीपाली सूर्यवंशी ने 97.33 प्रतिशत अंक लाकर 10 वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में 8 वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। इंजी. रवि पाण्डेय ने दीपाली को एंड्रॉयड मोबाइल तोहफे के रूप में दिया और भरोसा जताया कि दीपाली की शिक्षा में उसका उपयोग होगा. बधाई देने पहुंचे प्रदेश सचिव के पूछने पर दीपाली ने बताया वो डॉक्टर बनना चाहती है,

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

इंजी. पाण्डेय ने दीपाली से कहा कि अभी तुम्हें बहुत ऊँचाई तक जाना है. इस उपलब्धि पर मन में रत्ती मात्र अहंकार न लाते हुए लक्ष्य की प्राप्ति तक धैर्य के साथ निरन्तर परिश्रम करना है. इस अवसर पर इंजी. रवि पाण्डेय ने दीपाली के माता-पिता, दादी को भी माला पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा करवाया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में 'नारी शक्ति स्वच्छता दौड़' आयोजित हुई, धार्मिक नगरी को स्वच्छ नगर के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया

error: Content is protected !!