MLA Angry : जांजगीर. जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे विधायक, अधिकारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के देवगांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या का जायजा लिया.

 



यहां विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि प्रशासन ने आयोजन तो कर दिया, लेकिन आयोजन और निराकरण के संबंध में प्रशासन गंभीर नहीं है. मनमौजी राज चल रहा है, अधिकारी राज चल रहा है. आलम यह है कि पैसे के लेनदेन के बिना किसी का काम नहीं हो रहा है.

विधायक ने यह भी कहा कि शिविर में एक तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी आ नहीं रहे हैं और जो आ भी गए हैं, उनके पास अपने विभाग की किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है. साथ ही, अधिकारी किसी प्रकार से लोगों को जानकारी देना चाहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

विधायक केशव चंद्रा ने बताया कि आज जल संसाधन विभाग गए थे, विभाग में पूछा कि देवगांव में नहर पर पानी क्यों नहीं आता, इसका जवाब देने की स्थिति में अधिकारी नहीं थे.

ऐसे में इस शिविर का कोई औचित्य नहीं है. केवल लोगों को गुमराह करने एवं सरकार अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने कि लोगों की कोई समस्या नहीं है, इस शिविर को आयोजित कर रही है.

ठठारी में अव्यवस्था पर नाराज हुए थे विधायक
जैजैपुर ब्लॉक के ठठारी गांव में भी आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में अव्यवस्था को लेकर विधायक केशव चन्द्रा नाराज हुए थे और अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!