Murder Arrest : जांजगीर. दादी की हत्या करने वाले आरोपी पोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, वारदात की ये रही वजह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के अमलडीहा गांव में डंडे से हमलाकर दादी की हत्या करने वाले आरोपी पोते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 12 मई को सोनकुंवर बाई, रात के वक्त घर में सोई थी. इस दौरान नरेश यादव ने आए दिन झगड़ा करने की बात को लेकर डंडा से अपनी दादी सोनकुंवर पर हमला कर दिया. हमले के बाद बुजुर्ग महिला को डभरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सोनकुंवर का बेटा पहुंचा तो नरेश वहां डंडा लेकर खड़ा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में कक्षा.तीसरी से बारहवीं तक आयोजित हुई सरप्राइज टेस्ट, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा

पूछताछ में आरोपी पोते ने पुलिस को बताया है कि उसकी दादी बार-बार झगड़ा करती थी. वारदात की रात भी झगड़ा किया तो वह तैश में आ गया और डंडे से हमला कर दिया था. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस ने नरेश यादव को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों और अव्यवस्थाओं के बीच प्रदेश के सभी किसानों का तत्काल कर्ज माफ करे भाजपा सरकार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

Related posts:

error: Content is protected !!