FIR Janjgir : 2 पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज और मारपीट, दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में दो लोगों के बीच गली में बाइक को धीरे चलाने को लेकर एक-दूसरे से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, देवरघटा गांव निवासी कमल कुमार दिवाकर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की. वह शादी में शामिल होने नरियरा गांव आया हुआ था. घर के बाहर भागवत रात्रे, सोनू रात्रे और कमल दिवाकर खड़े थे, तभी धनराज रात्रे और चंदन रात्रे बाइक को बहुत स्पीड में चलाते हुए आ रहे थे. उसको कमल दिवाकर ने मना किया. उसके बाद धनराज रात्रे, चंदन रात्रे, नीलकंठ रात्रे और किशन रात्रे सभी एक राय होकर तिलकराम रात्रे के घर के पास आए और जान से मारने की धमकी देते हुए, गाली-गलौज और मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

मारपीट से कमल दिवाकर को चोट आई है.मामले में पुलिस ने धनराज रात्रे, चंदन रात्रे, नीलकंठ रात्रे एवं किशन रात्रे चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 34 एवं 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, दूसरा पक्ष नरियरा गांव निवासी किशन रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई धनराज रात्रे अपने दोस्त के साथ बाइक में तिलक रात्रे के गली से होते हुए आ रहा था. तभी कमल दिवाकर और धनराज रात्रे के बीच बाइक धीरे चलाने पर बहस हो जाती है. कमल दिवाकर और विद्याचरण रात्रे जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गालौज और मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

फिर वहीं पर भागवत रात्रे, तिलक रात्रे, बिरीछ रात्रे आये और ये सभी ने भी गाली-गलौज और मारपीट की. मारपीट से चोट आई है. मामले में पुलिस ने कमल दिवाकर, विद्याचरण रात्रे, भागवत रात्रे, तिलक रात्रे एवं बिरीछ रात्रे पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 323 34 एवं 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!