Murder Janjgir : बुजुर्ग महिला की हत्या, संगीन वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों की भीड़ लगी, डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाया गया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के चिस्दा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. संगीन वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. मौके पर लोगों की भीड़ है.

 



हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि 55 साल की दुकलहिन बाई साहू, घर में अकेली रहती थी. उसका बेटा कोरबा में काम करता है और पति की रोड एक्सीडेन्ट में मौत हो गई है. बीती रात बुजुर्ग महिला दुकलहिन बाई साहू, घर में ताला लगाकर बाहर आंगन में सोई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

सुबह जब परिजन उठे तो देखे कि बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शव को देखने से लग रहा है कि पत्थर से सिर को कुचला गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!