अब ‘तारक मेहता’ के पत्रकार पोपट लाल नहीं रहेंगे कुंवारे, गोकुल धाम के सबसे….बड़े बैचलर को मिली दुल्हनिया

मुंबई:  मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दिन ​कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके कलाकार एक के बाद एक शो को अलविदा कह रहे हैं। लेकिन आपको ये बात जानकर खुशी होगी कि तारक मेहता का उल्टा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने पिछले 14 दिनों के भीतर अपने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन अब शो की कॉमेडी में नया तड़का लगने वाला है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।



दरअसल शो के मशहूर के पत्रकार पोपट लाल को उनकी दुल्हनिया मिल गई है। बता दें कि शो में तूफान एक्सप्रेस के पत्रकार पोपट लाल अभी तक कुवांरे हैं। लेकिन अब आपको ये जानकर निश्चित रूप से खुशी होगी कि फाइनली पोपटलाल को उनकी दुल्हनिया मिल चुकी है।

पत्रकार पोपट लाल को मिली दुल्हनिया
Popatlal ki Shadi पोपटलाल की जिंदगी में उनकी दुल्हन उन्हें इतनी आसानी से मिल जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हालिया एपिसोड में ये दिखाया गया कि पोपटलाल सोसाइटी में आता है और आते ही वह जेठालाल के घर जाता है, जहां वो पुरी जी की बेटी से उनका निर्णय पूछते हैं।

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

पुरी जी पत्रकार पोपटलाल को काफी पसंद करते हैं और अपनी बेटी प्रतीक्षा का हाथ पोपटलाल के हाथ में देने के लिए तैयार हो जाते हैं। कई सालों से पत्रकार पोपटलाल के लिए दुल्हन ढूंढ रहे गोकुलधाम सोसाइटी वाले ये खबर सुनकर खुशी से झूम उठते हैं।

शादी से पहले आएगा नया ट्विस्ट

पोपटलाल की शादी हो और कहानी में ट्विस्ट ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है भला। सब कुछ तैयारी होने के बाद पुरी जी शादी के पहले अपनी बेटी के बारे में गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों को एक ऐसी बात बताते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

पुरी जी बेटी प्रतीक्षा के बारे में खुलासा करते हुए बताते हैं कि उनकी बेटी की इससे पहले भी शादी हो चुकी है और वह तलाकशुदा है। जिसके बाद सेकेट्री आत्माराम भिड़े की पत्नी उनसे सवाल जवाब करती हैं कि ये बात उन्होंने उनसे पहले क्यों नहीं कही।

पूरी हुई पत्रकार पोपट लाल की ‘प्रतीक्षा’

हालांकि पुरी जी अपनी बेटी प्रतीक्षा के डिवोर्स का कारण नहीं बताते और फोन काट देते हैं। जिसके बाद हर कोई पोपटलाल से उनका निर्णय जानना चाहता है। ये पुरी बात सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए पोपटलाल तलाकशुदा प्रतीक्षा से शादी के लिए हामी भर देते हैं जिसके बाद पूरी गोकुलधाम सोसाइटी उनकी शादी की तैयारियों में लग गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

शो के मेकर्स दया बेन और तारक मेहता जैसे किरदारों के शो छोड़ने के बाद ये पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दर्शक किसी न किसी तरह से इस शो से जुड़े रहे।

error: Content is protected !!