रेस्ट हाउस मालखरौदा में जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू को प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जांजगीर-चाम्पा. रेस्ट हाउस मालखरौदा में जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई.

 



दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पिछले वर्ष कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी से जंग हार गए थे. पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और वे छत्तीसगढ़ की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद के रहने वाले थे. वे पत्रकारिता के साथ-साथ एक समाज सेवक के रूप में हमेशा आगे खड़े रहे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गौरतलब है की वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू ने 9 बरस की पत्रकारिता की और साप्ताहिक अखबार, दैनिक अखबार, न्यूज चैनल में रिपोर्ट रहे. साथ ही, न्यूज पोर्टल के संथापक संपादक भी रहे.

इस अवसर पर बृंदालाल धीवर, अयोध्या भारद्वाज, पुरुषोत्तम साहू, रूपेश गवेल, एकलव्य चंद्रा, कुशल कश्यप, राजेंद्र धीरे, निर्मल सिंह, प्रेम सिंह नेताम, झुमुक लाल साहू, बसंत यादव, सुरेश महिलांगे, चंद्र कुमार रात्रे, रज्जाक खान, भोजराम हरिवंश सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!