Thief : जांजगीर. स्कूल में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के रगजा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरी हुई है. जिसकी रिपोर्ट प्राचार्य ने सक्ती थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

 



प्रभारी प्राचार्य श्याम पटेल ने पुलिस को बताया है कि स्कूल को दोपहर में बंद करके चला गया था और जब वह दूसरे दिन स्कूल पहुंचा तो देखा कि स्कूल का ताला टूटा हुआ था और स्कूल से फाइबर की कुर्सी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!