छत्तीसगढ़ की राह….में योगी सरकार! खरीदेगी गाय-भैंस का गोबर, कब से लागू होगी…योजना, कितनी मिलेगी कीमत?…जानें

लखनऊ: छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और पशुपालकों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। आय दोगुनी करने कई योजनाएं भी चला रही हैं। इसके अलावा सरकार पशुपालकों से गोबर भी खरीद रही हैं। भूपेश सरकार के इस पहल की पूरे देश में चर्चा हुई है। वहीं अब यूपी में भी योगी सरकार भी इसी तरह किसानों और पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लिए योजना लेकर आ रही है। जिसके तहत सरकार किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदेगी।

 



इसे लेकर योगी सरकार में पशुधन और दुग्ध मंत्री धर्मपाल ने जानकारी दी है। बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही किसानों और पशुपालकों की आय दोगुनी करने उनसे गोबर की खरीदेगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों से डेढ़ रुपये किलो में गोबर खरीदेगी। सरकार की इस योजना से किसानों की आय बढ़ेगी और आवारा पशुओं की समस्या भी दूर हो सकती है।

किसानों के लिए चल रही ये योजना

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार किसानों के लिए सहारा गोवंश सहभागिता और गौ अभयारण्य योजना चला रही है। सहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत आवारा गाय-बैलों को पालने के लिए सरकार प्रतिदिन 30 रुपये देती है, मतलब एक महीने का रुपये 900 और साल के हिसाब से 10 हजार 800 रुपये देती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

इसके अलावा गौ अभयारण्य योजना के तहत सरकार बड़ी तादाद में खुली जगह पर अवारा गोवंश को रखने की तैयारी कर रही है। पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक, गाय के गोबर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो, इसके लिए नई तकनीक पर आधारित बायो फर्टिलाइजर और कुकिंग गैस तैयार कर इसके वितरण की कार्ययोजना की तैयारी सरकार कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!