छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद अब इस राज्य में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, सीएम ने किया ऐलान…पढ़िए

रांची. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद एक और राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बात का ऐलान किया है। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि 15 अगस्त तक झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करूंगा।

 



उन्होंने कहा कि आज रांची में पेंशन जयघोष महासम्मेलन में आप सभी की उम्मीद का नांद मेरे कानों में गूंज रहा है। आपकी झारखंडी सरकार सभी वर्गों के सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

सीएम ने कहा कि आपकी झारखंडी सरकार एक-एक कर सभी वर्गों के संघर्षों को सम्मान दे रही है। आपने देखा बरसों से संघर्ष करने वाले पारा शिक्षकों को हमने सम्मान दिया। दशकों से खाली पड़े पदों को सरकार द्वारा भरा जा रहा है। आप सभी सरकारी कर्मी राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। आपके अधिकार की रक्षा होगी।

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर किया ट्वीट

मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने ट्वीट कर रहा कि आज फिर झारखंडी और झारखण्डियत की जीत हुई है। धनबल, झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को आज फिर चौथे उपचुनाव में मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया। बता दें कि मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पेंशन महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, यूपी, एमपी के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ये लोग अपने-अपने राज्यों में पुरानी पेंशन योजना का लागू करने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!