इस वजह से अभिषेक बच्चन संग फिल्म साइन नहीं कर पा रहीं ऐश्वर्या, खुद किया खुलासा.. पढ़िए

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) जब भी अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ स्क्रीन पर आती हैं तो ये जोड़ी बाकी सभी जोड़ियों पर भारी पड़ जाती है. हाल ही में ये दोनों सितारे एक साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखे तो वहीं हाल ही में अबु धाबी में आयोजित IFFA 2022 में दोनों को एक साथ देखा गया. लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन संग फिल्मों में काम करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

 



 

साथ काम करने पर दिया ये जवाब
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस से अभिषेक बच्चन संग काम करने को लेकर सवाल किया गया. जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि ‘ऐसा होना चाहिए.’ एक्ट्रेस के इस जवाब से फैंस इन दोनों के एक बार फिर से फिल्म में साथ आने के कयास लगा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

फिल्मों को लेकर ये बोली ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) से जब पूछा गया कि वो ज्यादा से ज्यादा फिल्में क्यों नहीं कर रही. जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मेरी प्राथमिकता अभी भी मेरा परिवार और मेरा बेटी है. मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन’ को बड़ी मेहनत से पूरा किया है. मैं अपने परिवार और आराध्या के लिए अपना फोकस बदलना नहीं चाहती.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

खूब वायरल हुआ था डांस वीडियो

कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन का ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के साथ डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या कुर्सी पर बैठकर डांस करते दिखे तो वहीं अभिषेक इन दोनों के सामने.

 

वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन हाल ही में ‘दसवीं’ फिल्म में नजर आए थे. वहीं ऐश्वर्या ने हाल ही में ‘पोन्नियिन सेलवन’ की शूटिंग पूरी की है. इसके अलावा ऐश्वर्या के पास रजनीकांत की फिल्म ‘थाईलवर 169’ भी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!