किसानों को बड़ा तोहफा : धान की MSP में इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी, अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेंगे इतने रुपये… जानिए…

नई दिल्लीः देश के किसानों को एक बार फिर मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर दी है।  बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

 



केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। धान की कीमत बढ़ने के बाद अब किसानों को प्रति क्विंटल 2040 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

उन्होंने बताया कि सूरजमुखी की एमएसपी पर सबसे अधिक वृद्धि की गई है। इसमें कुल 385 रुपए बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कपास मध्यम रेशा की एमएसपी में 354 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की वृद्धि की गई है।

उड़द, मूंगफली, अरहर की सपोर्ट प्राइज को प्रति क्विंटल 300 रुपए बढ़ाया गया है। मक्का की एमएसपी इस बार पिछले साल से 92 रुपए ज्यादा है। रागी पर 201 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान और ग्रेड-ए धान पर 100 रुपए बढ़ाए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दे रही हमारी सरकार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। 22 करोड़ किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं। छोटे किसानों को मजबूत बनाने के लिए 10,000 एफपीओ खोलने की योजना शुरू की गई है।

हमारी सरकार पिछले 8 साल से किसानों के हित में काम कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के जीवन में समृद्धि लाने और उनकी कमाई बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है

error: Content is protected !!