पुष्पा’ फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आखिर मामला क्या है? पढिए 

पुष्पा’ फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने भ्रामक प्रचार यानी ऐड में गलत जानकारी देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

 



जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने बीते 6 जून को आईआईटी और एनआईटी के रैंकर्स के बारे में जानकारी देते हुए श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के एक ऐड को प्रमोट किया था. इस ऐड पर अब सोशल वर्कर कोठा उपेंद्र रेड्डी ने सवाल खड़े किए हैं. उपेंद्र ने इस ऐड को भ्रामक और समाज को गलत जानकारी देने वाला बताया. साथ ही अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मां की है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

यह पहला मौका नहीं है जब अल्लू अजुर्न अपने किसी ऐड को लेकर सवालों के घेरे में हैं. इससे पहले रैपिडो कंपनी के एक प्रचार पर टीएसआरटीसी ने आरोप लगाया था कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है. टीएसआरटीसी के CEO वीसी सज्जनार ने रैपिडो के साथ-साथ अल्लू अर्जुन को भी चेतावनी दी थी कि वो उन्हें कानूनी नोटिस भेजेंगे. अल्लू अर्जुन जोमैटो को एंडोर्स करने के लिए भी विवादों का सामना कर चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

अब देखना होगा कि कोठा उपेंद्र रेड्डी की शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और अल्लू अर्जुन कैसे इस पूरे विवाद से बाहर निकलते हैं.

error: Content is protected !!