Bhool Bhulaiyaa 2 से हुए हैं इम्प्रेस तो ये भूतिया वेब सीरीज भी आपको नहीं करेंगी निराश, ट्रेलर देख ही निकल जाएगा दम!

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की भूल भुलैया 2 लोगों को काफी पसंद आई है. इस डरावनी कहानी को देख जहां लोग गुदगुदाए तो साथ ही फिल्म के क्लाइमेक्स ने उनके रोंगटे ही खड़े कर दिए. वहीं अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो ओटीटी पर ये बेहतरीन वेब सीरीज देखकर आप कांप उठेंगे.

 



 

 

ये वेब सीरीज आपको शुरू से लेकर आखिर तक खूब डराएगी. इस वेब सीरीज में 12 अलग-अलग भूतिया कहानियां हैं जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेंगीं और साथ ही मन को डर से भी. परछाई वेब सीरीज लेखक रस्किन बॉन्ड की हॉरर वेब सीरीज पर आधारित है जिसे देखर आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे.

 

Gehraiyaan

विक्रम भट्ट की बनाई गहराईयां को बेहतरीन हॉरर वेब सीरीज में शामिल किया जाता है जिसमें लीड रोल निभाया है संजीदा शेख ने. इस सीरीज की कहानी काफी डरावनी है जो रहस्य से भरी है. इस सीरीज को देखना शुरू करेंगे तो क्लाइमेक्स आने तक आप इसे बंद करने की हिम्मत नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

Bhram

हॉरर फिल्मों के साथ अगर उसमें साइको थ्रिलर का तड़का लग जाए तो हुआ ना सोने पर सुहागा. ऐसी ही एक फिल्म है भ्रम जो आपको शुरू से लेकर आखिर तक डराती है. ये भी हिंदी की टॉप हॉरर वेब सीरीज में से एक है. इस सीरीज में लीड रोल निभाया है कल्कि कोचलिन ने जो पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर  से जूझ रही होती हैं. इसस डिसऑर्डर की  वजह से उन्हें हर समय अपने आसपास एक लड़की नजर आती है. जी 5 की ये वेब सीरीज काफी डरावनी है जिसे देखकर आप खूब डर महसूस करेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Typewriter

बेस्ट हॉन्टेड वेब सीरीज में से एक टाइपराइटर का एक ही सीजन रिलीज हुआ है जिसके 5 एपिसोड आपको शुरू से लेकर अंत तक स्क्रीन से बांधे रखेंगे. युवा दोस्तों की ये कहानी जो भूतों की तलाश में हैं लेकिन एक एक कर कुछ लोग मौत के घाट उतरने लगते हैं और फिर क्लाइमेक्स में जो राज खुलता है वो सबके होश उड़ा देता है.

Ghoul

मिलिट्री द्वारा पकड़े गए एक ऐसे कैदी की कहानी जिसके साथ कुछ अननैचुरल घटनाएं घटती हैं. राधिका आप्टे इस वेब सीरीज में एक मिलिट्री ऑफिसर हैं जो उस कैदी से पूछताछ करती हैं. खास बात ये है कि इस सीरीज में महज तीन ही एपिसोड हैं लेकिन 3 एपिसोड की ये कहानी इतनी मजेदार और डरावनी है कि आप इसे देखकर राधिका आप्टे के फैन बन जाएंगे. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!