Janjgir Action : अवैध परिवहन करते 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त, पामगढ़ एवं शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला, खनिज विभाग की कार्रवाई, कई लंबित प्रकरणों का भी किया गया निराकरण

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ और शिवरीनारायण में रेत, ईंट का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर को खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा है. मामले में खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है.



गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशन में 2019 कोयला के अवैध परिवहन का 2 लंबित प्रकरण का निराकरण किया गया है.

जांच के दौरान चाम्पा से वाहन क्रमांक CG 04 DP 1583 वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कोयला के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया था. वाहन मालिक के द्वारा अर्थदंड के रूप में एक लाख तिहत्तर हजार दो सौ छियासी रुपये खनिज मद में जमा किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जैजैपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था आरोपी, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश...

इसी तरह बिलासपुर का एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ रेलवे निर्माणधीन के बिना अनुमति के मिट्टी, रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन में उपयोग करने पर दर्ज अवैध उत्खनन के प्रकरण में दो लाख पांच हजार रुपये का अर्थदण्ड दिया गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई, प्रदेश में214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त...

error: Content is protected !!